पूर्वी गोदावरी जिले में प्री, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 30.81 करोड़ रुपये जारी
नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने आन्ध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 30.81 करोड़ रुपये जारी किए गए।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार इस राशि वितरण से अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक में पहुंचाई जाती है। यह वितरण प्रक्रिया सरल, तेज के साथ-साथ अधिक पारदर्शी बनाती है।
वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध लाभार्थी आंकड़ों से पता चलता है कि अनुसूचित जाति के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 44,746 छात्रों को सहायता प्राप्त हुई जबकि अनुसूचित जाति और अन्य के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 32,813 छात्रों को लाभ मिला। अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत संबंधित आंकड़े क्रमशः 13,658 और 1,997 थे।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 44,746 और 32,813 के आंकड़े पूर्वी गोदावरी, एलुरु और काकीनाडा जिलों के संयुक्त आंकड़े उपलब्ध हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी