सहारनपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्तााओं ने किया स्वागत
सहारनपुर,22 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे। सहारनपुर पहुंचने पर नगर के जनपथ मार्ग पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देवबंद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उसके पूर्व मेरठ से सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
वह पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसदों व विधायकों से संवाद करेंगे। इसके बाद प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों,जिला प्रभारियों तथा जिला महामंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहारनपुर स्थित मां शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के एक कार्यकर्ता के यहां भोजन करने भी जायेंगे।
इस माैके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन के साथ सहारनपुर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन