लाल किला विस्फोट मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की
श्रीनगर, 23 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लाल किला कार बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्थानों में नौ स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें कुपवाड़ा जिले का हंदवाड़ा क्षेत्र, बारामूला जिले का रफियाबाद और कुलगाम और श्रीनगर जिलों के स्थान शामिल हैं। पिछले साल 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी को हिलाकर रख देने वाले लाल किले के पास हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। यह विस्फोट हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में एक मेडिकल डॉक्टर और सहायक प्रोफेसर आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी ने किये थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित स्मारक के बाहर विस्फोटक से भरी कार को उड़ा दिया था। एनआईए ने इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह