Natural Air Fresheners: केमिकल वाले एयर फ्रेशनर को कहें बाय, इन नेचुरल चीजों से महकाएं घर

घर में कई बार सीलन की स्मेल आने लगती है, जो विंटर के मौसम में काफी आम है. इसे हटाने के लिए लोग एयर फ्रेशनर का यूज करते हैं, जिनमें आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस होते हैं. अगर घर में सीलन की महक न भी आ रही हो तो भी घर में एक भीनी-भीनी खुशबू होना जरूरी है, क्योंकि जब हम कहीं से थके हुए आते हैं या फिर स्ट्रेस होता है तो एक बढ़िया-फ्रेश इनवायरमेंट अच्छी फील कराने में मदद करता है. मार्केट से एयर फ्रेशनर लाने की बजाय नेचुरल चीजों से अपने घर को महकाना ज्यादा सही रहता है. इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है और ये बहुत ज्यादा तेज भी नहीं होती है.

नेचुरल चीजों की हल्की-हल्की सुगंध आपके मूड और माहौल को बदलने का काम करती है. घर में अच्छी फ्रेश स्मेल बनी रहे, इसके लिए सीलन को कम करना जरूरी होता है. इसके अलावा वेंटिलेशन अच्छा रखें ताकि फ्रेश एयर और धूप अंदर आ सके. फिलहाल जान लेते हैं कुछ नेचुरल तरीके जो आपके घर के कोने-कोने को महका देंगे. साफ-सफाई करने के बाद आप इन चीजों को अपने घर में रख सकते हैं.

नींबू, दालचीनी और लौंग
घर में एक फ्रेश, नेचुरल फ्रेगरेंस के लिए आप नींबू के टुकड़े या संतरे के छिलके, दालचीनी की छोटी-छोटी स्टिक्स, कुछ लौंग लेकर इसे पानी में डाल दें और फिर कुछ देर के लिए उबालें. इसे बाउल में डालकर घर में अलग-अलग जगहों पर रख दें. इससे धीरे-धीरे आपके घर में एक बहुत ही सौंधा और फ्रेश अरोमा फैल जाता है जो घंटों तक बना रहता है.

लौंग-कपूर की धूप दिखाएं
घर में नेचुरल फ्रेगरेंस फैलाने के अलावा और पॉजिटिव वाइब्स के लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि आप लौंग, कपूर के साथ थोड़ा सा देसी घी और सूखी धूप जलाकर उसका धुआं दिखाएं. ये बेहद ही पुराना तरीका है, जिसे हमारी दादी-नानी भी अपनाती आई हैं. आप सुबह शाम ये कर सकते हैं, जिससे हवा में मौजूद बैक्टीरिया भी कम होते हैं.

बेकिंग सोडा आएगा काम
आप अपने घर में अगर पोंछा लगाते हैं तो पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल लें, इससे टाइल्स भी चमकती हैं, बैक्टीरिया हटते हैं और फ्रेशनेस भी बनी रहती है. दरअसल बेकिंग सोडा की अपनी कोई स्मेल नहीं होती है, लेकिन ये बदबू को कम करने का काम करता है. इसके अलावा एक जार के ढक्कन में छोटे-छोटे सुराख कर लें. इस जार में बेकिंग सोडा डालें और फिर अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑयल जैसे रोजमेरी, लेमन ग्रास या लैवेंडर एड करें. इसे घर में रख दें. इससे एक बढ़िया खुशबू बनी रहती है जो मन को भी शांत रखने में मदद करती है.

पोटपोरी बनाकर रखें
आप अपने घर में पोटपोरी बनाकर रख सकते हैं जिससे एक बढ़िया भीनी-भीनी खुशबू बनी रहती है. इसके लिए आपको गुलाब, लैवेंडर या अपनी पसंद के सुगंधित फूल चाहिए होंगे जो ड्राई होने चाहिए. इसके अलावा रोजमेरी, मिंट जैसी खुशबूदारी हर्ब्स, कुछ मसाले जैसे दालचीनी, स्टार ऐनीज़, लौंग, लें. इन सारी चीजों को एक बड़े बाउल में डालकर मिला लें और इसमें ओरिस जड़ भी डालें जो फिक्सेटिव का काम करेगी यानी लंबे समय तक खुशबू को बनाए रखेगी. इन सारी चीजों को आप घर में अलग-अलग जगह रख दें. आप इनको एक जार में बंद करके रख सकते हैं और कुछ दिन बाद अलग-अलग बाउल में करके रखेंगे तो और बढ़िया खुशबू आती है.