केवड़िया में आयोजित होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति 22 सितंबर को प्रदान करेंगी पुरस्कार
नई दिल्ली, 07 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होने जा रहा है। इस बार पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन में नहीं बल्कि गुजरात के केवड़ियां में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार केवड़िया जिसका नाम बदलकर अब एकता नगर कर दिया गया है, वहीं, आयोजित होगा। यहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा 597 फीट ऊंची है।
उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की थी। समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार यामी गौतम, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त) रूप से ममूटी और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: रणदीप हुड्डा (स्वातंत्र्य वीर सावरकर), बेस्ट पॉपुलर फिल्म: कल्कि 2898 एडी,
राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ कैप्टन मिल्लर को दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी