एनएसए अजीत डोभाल ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात

 




नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की भारत यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को उनसे मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क परियोजनाओं और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत की यात्रा पर हैं। हाल ही में विवादास्पद चुनाव में जीत के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा बताई जा रही है।

अपनी भारत यात्रा के दौरान वे एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर