प्रधानमंत्री मोदी से मिले मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल

 




- प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट

भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री के संसद भवन के कार्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने स्मृति स्वरूप श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री को यात्रा के विवरण पर आधारित पुस्तक बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राज्यपाल पटेल ने द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

इससे पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल पटेल ने उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति को राज्यपाल पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति को राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर