मध्य प्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने के लिए शीघ्र आएगा यूएई का दल

 






भोपाल, 07 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने के लिए शीघ्र ही यूएई का दल प्रदेश के दौरे पर आएगा। दुबई प्रवास के दौरान सोमवार को यूएई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री से भेंट के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यूएई के मंत्री से भेंट के पश्चात जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में प्रति वर्ष पर्यटक संख्या बढ़ रही है। इसके लिए निवेशकों को होटल एवं होमस्टे प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज हुई भेंट में यूएई के मंत्री ने जानकारी दी कि होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के लिए यूएई का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मध्य प्रदेश का दौरा करेगा। मध्य प्रदेश और यूएई के बीच हवाई सेवाओं के लिए भी यूएई पूर्ण सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के पर्यटन मंत्री को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:2027 में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री के कार्यालय में खनन, टेक्सटाइल, वन एवं पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर