ईडी ने नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात के कार्यालय से कई दस्तावेज बरामद किए

 

मुंबई, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात के कार्यालय से कई दस्तावजे बरामद किए। मौके पर ईडी की टीम के साथ मामले की छानबीन कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम भी उपस्थित थी।

इस मामले की छानबीन कर रहे एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी और उनकी टीम ने आज आरोपित अशोक खरात के कार्यालय, घर और अन्य जगहों पर संयुक्त रुप से छापा मारा था। अशोक खरात के नासिक स्थित ओकस प्रापर्टीज नामक को एसआईटी ने सील कर दिया था, जिसे आज फिर खोला गया था। इस कार्यालय पर ईडी ने करीब चार घंटे तक तलाशी ली और कई दस्तावेज, कागजपत्र और डिजिटल सबूत जब्त किया है।

ईडी की टीम ने अशोक खरात के ठिकानों पर इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और शिरडी की 11 जगहें शामिल थीं, जिनमें खरात का दफ़्तर शामिल नहीं था। जिन 11 जगहों पर तलाशी ली गई, उनमें खरात की दूसरी संपत्तियां, उनके कुछ रिश्तेदारों और सहयोगियों की संपत्तियां शामिल थीं। इस कार्रवाई में खरात के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की जगह भी शामिल थी।

उल्लेखनीय है कि नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात के विरुद्ध दुष्कर्म और धोखाधड़ी के कुल १४ मामले दर्ज हैं। इन मामलों में अशोक खरात पर बड़े पैमाने पर आर्थिक लेन देन और उन पैसों को प्रापर्टी खरीदने में निवेश का आरोप हैं। इसलिए ईडी ने 6 अप्रैल को अपना मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था और मामले की गहन छानबीन कर रही है। हालांकि एसआईटी अशोक खरात के विरुद्ध दर्ज महिलाओं के दुष्कर्म मामलों की जांच कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव