केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुुंबई के मशहूर लालबाग के राजा श्रीगणेश का किया दर्शन
मुंबई, 14 सितंबर (हि.स)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा श्री गणेश के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जयेश शाह, बेटी और पोती भी मौजूद थीं।
मुंबई सहित समूचे महाराष्ट्र में सोमवार से गणेशोत्सव पूरे हर्ष और उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में दो दिवसीय दौरे पर रहे अमित शाह भी लालबाग के राजा का दर्शन करने सपरिवार पहुंचे थे। इस दौरान लालबाग के राजा गणेशोत्सव में आम जनता के लिए दर्शन सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ,मंत्री आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा भी उपस्थित थीं । लालबाग के राजा श्री सर्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले, उपाध्यक्ष सागर गुप्ता और मानद सचिव सुधीर साल्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
इसी तरह अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ में स्थापित श्री गणेश के दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह का स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास ‘नंदगिरी’ में भी श्री गणेश के दर्शन किए और आरती की। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह का स्वागत किया। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में भी श्री गणेश के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, मंत्री आशीष शेलार और विधायक अमित साटम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके बाद अमित शाह अपना दो दिवसीय मुंबई दौरा समाप्त कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव