जयशंकर जी-20 और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने जाएंगे अमेरिका

 


नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 30 से 31 अक्टूबर तक अमेरिका के अटलांटा में आयोजित होने वाली जी-20 और क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे 1 से 4 नवंबर तक सेंट जॉन्स, एंटीगुआ और बारबुडा में आयोजित होने वाली राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा, “जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ-साथ विदेश मंत्री क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेंगे और अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे।”

वहीं राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के बारे में उन्होंने कहा, “जैसा कि आपने देखा होगा, आगामी बैठक का विषय 'समृद्ध राष्ट्रमंडल के लिए साझेदारी और निवेश को गति देना' है। भारत इस आयोजन में भाग लेने के लिए उत्सुक है।”

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा