कर्नाटक : खड़ी लॉरी से टकराई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच सदस्याें की मौत

 


चित्रदुर्ग, 27 मई (हि.स.)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का मोलकालमुरु तालुक के बैरापुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 150ए पर बुधवार शाम काे एक भीषण सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच सदस्याें की ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुछ लाेग घायल हुए

हैं।

बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी लॉरी से एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बल्लारी निवासी वेंकटेश (28), शिवम्मा (25), मीनाक्षी (16), पूजा (4) और परशुराम (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही मोलकालमुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ घायलाें काे मोलकालमुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.