धारवाड़ ज़िले के नवलगुंड में कार-कैंटर की टक्कर, चार लोगों की मौत

 


हुबली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। कर्नाटक के धारवाड़ जिले के नवलगुंद तालुक के अमरगोल गांव के पास शुक्रवार को कार और कैंटर के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

शिवमोगा से हुबली होते हुए विजयपुर की ओर जा रही कार को सामने से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अजित (32), राकेश (22), संदीप (33) और श्रुति (28) की मौत हो गई।

मृतकों के रिश्तेदार सुखदेव ने मीडिया को बताया कि कार सवार रात में शिवमोगा से रवाना हुए थे। रास्ते में एक होटल में भोजन करने के बाद उन्होंने घरवालों को फोन कर बताया था कि वे अगले दिन दोपहर तक घर पहुंच जाएंगे। हालांकि, घर पहुंचने से पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस संबंध में नवलगुंद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.