किशोर मकवाना बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष

 

नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। भाजपा नेता किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मकवाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रवक्ता हैं। वह एक पत्रकार और कॉलमिस्ट भी हैं। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को वे अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी/प्रभात