कुलगाम में ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, दो हथगोले, आपत्तिजनक पोस्टर और अन्य सामग्री बरामद
कुलगाम, 21 मई (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना और सीआरपीएफ के सहयोग से चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों के अनुसार कुलगाम पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स और 18 बटालियन सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने कुलगाम के मोहम्मदपोरा गांव में नाकाबंदी के दौरान मोहम्मदपोरा निवासी मोहम्मद सादिक लोन को रोका। तलाशी अभियान के दौरान टीम ने उसके पास से दो हथगोले, आपत्तिजनक पोस्टर और अन्य सामग्री बरामद की। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि कुलगाम पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद जताई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह