शोपियां में तीन लोग हिरासत में, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद
Jun 19, 2026, 11:35 IST
जम्मू, 19 जून (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास विस्फोटक और संदिग्ध सामग्री बरामद की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शोपियां के पुडसू इलाके में एक अभियान चलाया और बेगम गांव के तीन निवासियों को हिरासत में लिया। इन लोगों के पास से दो ग्रेनेड, हिजबुल मुजाहिदीन के चार पोस्टर, 2.5 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और चार मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह