प्रधानमंत्री से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, शासन प्रमुख के रूप में 8931 दिन पूरे होने पर दी बधाई
रांची, 23 मार्च (हि.स.)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को शासन प्रमुख के रूप में 8931 दिन पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री से विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे