जम्मू में कार और ट्रक की टक्कर, हरियाणा के तीन लोगों की मौत
Jun 14, 2026, 14:00 IST
जम्मू, 14 जून (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक ट्रक से कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार यह हादसा नगरोटा के जगती-कारली इलाके में रात करीब 2.15 बजे हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हरियाणा के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य घायलों दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता