Ittar Market in Lucknow: इत्र की शौकीन हैं तो लखनऊ की इन जगहों पर जरूर जाएं, मिलेंगी ढेरों वैरायटीज

अगर आप लखनऊ में हैं तो आपको बता दें कि हजरतगंज लखनऊ के बीचों बीच स्थित है। आपको कहीं से भी हजरंतगंज के लिए ऑटो मिल जाएगी। चारबाग, आशियाना या पॉलीटेक्निक से डायरेक्ट ऑटो चलती हैं। जब आप यहां पहुंचें तो केडी सिंह स्टेडियम की ओर बढ़ें। थोड़ी ही दूर चलकर आपको बाईं ओर जनपथ मार्केट मिल जाएगा। आप किसी से भी इत्र की दुकान पूछकर इत्र खरीदने जा सकती हैं।

 

आज के समय में हर कोई परफ्यूम या इत्र जरूर लगाता है। इससे दिनभर फ्रेशनेस बनी रहती है। कुछ लोगों को तो परफ्यूम्स इतने ज्यादा पसंद होते हैं कि वो कलेक्शन कर लेते हैं। महिलाएं तो कुछ ज्यादा ही इत्र पसंद करती हैं। महिलाएं ऐसे इत्र पसंद करती हैं जो लॉन्ग लास्टिंग हो। वैसे तो उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले को इत्र नगरी कहा जाता है, लेकिन लखनऊ में भी आपको कई वैरायटीज में अच्छे इत्र मिल जाएंगे।

अगर आप लखनऊ जा रही हैं तो बिना इत्र खरीदे वहां से वापस न आएं। लखनऊ सिर्फ अपनी तहजीब के लिए ही नहीं, बल्कि खुशबू के लिए भी जाना जाता है। हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप इत्र खरीद सकती हैं। यहां पर इत्र नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं-


हजरतगंज में है ये बाजार

हम जिस दुकान की बात कर रहे हैं वो लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज के जनपथ मार्केट में है। यहां आपको कई वैरायटीज में इत्र मिल जाएंगे। यहां आपको रेट थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। जब मैं भी लखनऊ में रहती थी, तो कई बार यहां गई भी और इत्र की खरीदारी भी की।

इन वैरायटीज में मिलती है इत्र

गुलाब चंदन
शमामा
केवड़ा
स्मोकी वुडी ब्लेंड इत्र
केसर
आपको इन वैरायटीज में ढेरों इत्र मिल जाएंगी। इनके रेट इनकी क्वालिटी पर ही आधारित होते हैं। शुरुआत 300 रुपये से होती है जो 700 तक जाती है।

कैसे पहुंचें हजरतगंज के इस बाजार?

अगर आप लखनऊ में हैं तो आपको बता दें कि हजरतगंज लखनऊ के बीचों बीच स्थित है। आपको कहीं से भी हजरंतगंज के लिए ऑटो मिल जाएगी। चारबाग, आशियाना या पॉलीटेक्निक से डायरेक्ट ऑटो चलती हैं। जब आप यहां पहुंचें तो केडी सिंह स्टेडियम की ओर बढ़ें। थोड़ी ही दूर चलकर आपको बाईं ओर जनपथ मार्केट मिल जाएगा। आप किसी से भी इत्र की दुकान पूछकर इत्र खरीदने जा सकती हैं।


इत्र के अलावा भी मिलेंगी ये सारी चीजें

अगरबत्ती
ऑयल्स
फ्लोर क्लीनजर
रूम फ्रेशनेर

ये सभी चीजें बहुत ही खुशबूदार होती हैं और इन्हें खरीदने के लिए लोगों की बंपर भीड़ जुटती है। इसके अलावा आप यहियागंज भी जा सकती हैं जहां 100 साल पुरानी इत्र की दुकान है। वहीं, अमीनाबाद और इंदिरानगर में भी आपको अच्छी इत्र की दुकानें देखने को मिल जाएंगी।तो अगर आप भी लखनऊ जा रही हैं तो यहां से इत्र खरीद सकती हैं।