खीरा बीज वाला है या नहीं…खरीदते वक्त ही ये तरीके आजमाएं, नहीं होगी दिक्कत
आजकल बाजार में अलग-अलग किस्म के खीरे मिलते हैं. कुछ पतले और मुलायम होते हैं, तो कुछ मोटे और बीज से भरे हुए. आम ग्राहक के लिए यह पहचान पाना आसान नहीं होता कि कौन-सा खीरा अंदर से सही निकलेगा. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कुछ ऐसे ही आसान और स्मार्ट ट्रिक के बारे में जिससे आप ये जान सकते हैं कि खीरा बीज वाला है या नहीं.
खीरा गर्मियों का सबसे पॉपुलर और ठंडक देने वाली सब्जी है. जिसे सलाद से लेकर डाइट फूड तक हर जगह इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अक्सर लोग इसे खरीदते समय एक कंफ्यूजन में रहते हैं कि खीरा बीज वाला है या बिना बीज का? कई बार बाहर से ताज़ा और हरा दिखने वाला खीरा अंदर से ज्यादा बीज वाला निकलता है, जिससे उसका स्वाद हल्का कड़वा या पानीदार हो जाता है और खाने का मज़ा कम हो जाता है. खासतौर पर जब आप सलाद या रायता बनाने के लिए खीरा ले रहे हों, तब बिना ज्यादा बीज वाला खीरा ही बेहतर माना जाता है.
आजकल बाजार में अलग-अलग किस्म के खीरे मिलते हैं. कुछ पतले और मुलायम होते हैं, तो कुछ मोटे और बीज से भरे हुए. आम ग्राहक के लिए यह पहचान पाना आसान नहीं होता कि कौन-सा खीरा अंदर से सही निकलेगा. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कुछ ऐसे ही आसान और स्मार्ट ट्रिक के बारे में जिससे आप ये जान सकते हैं कि खीरा बीज वाला है या नहीं.
खीरे का साइज देखें
बहुत बड़े और मोटे खीरे में अक्सर ज्यादा बीज होते हैं. मध्यम आकार (ना बहुत छोटा, ना बहुत बड़ा) खीरा चुनें, क्योंकि इनमें बीज कम और स्वाद बेहतर होता है.
छिलके का रंग और चमक चेक करें
ताजा और कम बीज वाले खीरे का रंग गहरा हरा और चमकदार होता है. अगर खीरा पीला पड़ने लगा है या फीका दिख रहा है, तो उसमें बीज ज्यादा और स्वाद कड़वा हो सकता है. ऐसे खीरे को लेने से बचें.
खीरे को हल्का दबाकर देखें
खीरा अगर सख्त (firm) है तो वह ताजा और कम बीज वाला होता है. ज्यादा नरम या दबाने पर मुलायम लगे तो समझ लें कि अंदर बीज ज्यादा हो सकते हैं.
सतह (स्किन) की बनावट पर ध्यान दें
स्मूद (चिकना) और पतले छिलके वाला खीरा आमतौर पर कम बीज वाला होता है. बहुत ज्यादा उभरी हुई या मोटी स्किन वाले खीरे में बीज ज्यादा हो सकते हैं.इसलिए खरीदने से पहले इसकी जांच भी जरूर करें.
देसी vs हाइब्रिड पहचानें
देसी (पतले और छोटे) खीरे में अक्सर बीज कम होते हैं, जबकि बड़े हाइब्रिड खीरे में बीज ज्यादा हो सकते हैं. इसलिए लोकल या देसी खीरा चुनना बेहतर रहता है.