नेपाल त्रासदी: भारत ने 35 टन राहत सामग्री की एक और खेप भेजी

 


नई दिल्ली, 09 सितंबर (हि.स.)। भारतीय वायु सेना का आठवां विमान 35 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू के लिए रवाना हो गया है। इस सामग्री में एनडीआरएफ उपकरण, बचाव साजो-सामान, फोरेंसिक सामग्री और सेना की टीम के लिए आवश्यक सामान शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, “भारत राहत और बचाव कार्य जारी रखे हुए है। भारतीय वायु सेना का आठवां विमान 35 टन राहत और बचाव सामग्री लेकर काठमांडू के लिए रवाना हो गया है। इस सामग्री में एनडीआरएफ उपकरण, बचाव साजो-सामान, फोरेंसिक सामग्री और सेना की टीम के लिए आवश्यक सामग्री शामिल है।”

उल्लेखनीय है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी नदी क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत लगातार पड़ोसी देश को मानवीय सहायता भेज रहा है। इस बाढ़ में 1,200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और व्यापक तबाही हुई थी। भारत अबतक 95 टन सहायता भेज चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा