ओमान में भारतीय नागरिक का निधन, पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के प्रयास में जुटा दूतावास

 

नई दिल्ली, 14 जून (हि.स.)। ओमान में भारतीय दूतावास ने एक भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

ओमान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा, दूतावास, दुर्भाग्यवश व्यापारिक जहाज पर मेडिकल कारणों से जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन के परिवार वालों, जहाज़ के क्रू सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उतारने और स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुश्किल समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी