प्रधानमंत्री मोदी ने पशिनयान को चुनावी जीत पर बधाई दी

 

नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निकोल पशिनयान को अर्मेनिया के संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश में कहा कि वह सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर निकोल पशिनयान को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह नया जनादेश अर्मेनिया की जनता के उनके नेतृत्व और दृष्टिकोण पर अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

मोदी ने कहा कि वह पशिनयान के साथ मिलकर भारत और अर्मेनिया के बीच मित्रता तथा सहयोग के गर्मजोशी भरे और ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निकटता से काम करने की आशा करते हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार