भाजपा ने सातों मोर्चों के बनाए नए प्रभारी
नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सात प्रमुख मोर्चों के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।
महासचिव हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी को भाजपा महिला मोर्चा, राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा, महासचिव संजय भाटिया को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा को ओबीसी मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा तथा गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा के मुताबिक इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। हाल के दिनों में पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं। इसी क्रम में अब सातों मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी