(अपडेट) हैदराबाद में आउटर रिंग रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
हैदराबाद, 01 मई (हि.स.)। नगर में शमशाबाद के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। शुक्रवार की शाम काे हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजन्ना सिरसिला जिले के रहने वाले बाेल्ली शिवकुमार कार से अपनी पत्नी व बच्चाें के साथ यादगिरिगुट्टा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी ओआरआर एग्जिट गेट नंबर 16 के पास उनकी वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह धंस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया औरफंसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। कार में सात लाेग सवार थे। जिनमें छह लाेगाें की माैके पर माैत हाे गई। मृतकाें की पहचान मूल रूप से राजन्ना सिरसिला जिले के रहने वाले और वर्तमान में हैदराबाद के सनतनगर बोल्ली शिव कुमार (37) के रूप में हुई। शिव कुमार ही कार चला रहे थे। उनके अलावा उनकी पत्नी बोल्ली लास्या के अलावा बोल्ली ऋषिता, काेडम श्रीनिवास और दाे बच्चे, जिनके नाम कृष्णा चंद्रा और काेडेम माधव की भी माैत हुई है। इस दुर्घटना में श्रीनिवास की पत्नी श्वेता गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले कीजांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj