Holi Menu Ideas: इस होली ट्राई करें ओट्स और आलू से बनी दही बल्ले की ये 2 लाजवाब रेसिपीज, मेहमान हो जाएंगे खुश
होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ टेस्टी-टेस्टी पकवानों का भी होता है। ऐसे में हमारे भारत में होली के दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें से गुजिया, दही भल्ले, मटरी आदि भी शामिल हैं। हम बात कर रहे हैं दही भल्लों की। उड़द की दाल के दही भल्ले न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओट्स और उबले हुए आलू के भी दही भल्ले तैयार कर सकती हैं। यह भी स्वाद में बहुत ही टेस्टी होते हैं। ऐसे में आसान सी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप ओट्स और उबले हुए आलू के दही भल्ले कैसे तैयार करें। पढ़ते हैं आगे...

ओट्स के पौष्टिक दही भल्ले
अगर आप फिटनेस को लेकर सजग हैं, तो ओट्स के भल्ले आपके लिए अच्छे ऑप्शंस हैं। ऐसे में ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका टेक्सचर बहुत ही मुलायम होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप ओट्स को हल्का भून लें और उसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में आधा कप गाढ़ा दही, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक मिलाएं। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें ताकि ओट्स नमी सोख लें। अंत में चुटकी भर फ्रूट साल्ट मिलाएं।
नोट - अगर आप तेल से बचना चाहती हैं, तो इन भल्लों को तलने के बजाय अप्पम पैन (Appam Pan) में हल्के तेल के साथ सेकें। तैयार भल्लों को गर्म पानी में भिगोएं और फिर ठंडे फेंटे हुए दही, इमली की चटनी और भुने जीरे के साथ सर्व करें।
उबले आलू के इंस्टेंट भल्ले
आप 4-5 बड़े उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें बाइंडिंग के लिए 2 चम्मच अरारोट या कुट्टू का आटा (व्रत वाला) मिलाएं। इसमें कुटी हुई काली मिर्च, सेंधा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें। अब इसकी छोटी-छोटी टिक्कियां या गोले बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
अब आप इन आलू के भल्लों को एक प्लेट में रखें, ऊपर से ढेर सारा मीठा दही डालें। ऊपर से हरी चटनी, अनार के दाने और थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें। ये भल्ले बाहर से कुरकुरे और अंदर से एकदम नरम होते हैं।