इतिहास के पन्नों में 27 जूनः उस संगीत सम्राट का जन्मदिन जिसने हर दिल को झूमना सिखाया

 


भारतीय संगीत की दुनिया में 27 जून का दिन बेहद खास है। इस दिन भारतीय संगीत के उस जादूगर का जन्म हुआ था, जिसने अपनी धुन से हर किसी को दिवाना बना दिया। हम बात कर रहे हैं राहुल देव बर्मन की, जिन्हें पूरी दुनिया प्यार से 'पंचम दा' कहती है। उन्होंने पारंपरिक संगीत के दायरे को तोड़कर भारतीय सिनेमा को रॉक, जैज और पॉप जैसी आधुनिक धुनों से रू-ब-रू कराया।

पंचम दा भारतीय सिनेमा के जादुई संगीतकारों में से एक थे। दिग्गज संगीतकार एस. डी. बर्मन के बेटे राहुल देव बर्मन ने भारतीय फिल्मी संगीत को पारंपरिक बंधनों से निकालकर एक आधुनिक और वैश्विक पहचान दी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में वेस्टर्न रॉक, जैज और पॉप संगीत का ऐसा बेहतरीन मिश्रण किया जिसने युवाओं को अपना दीवाना बना दिया।

संगीत बनाने के लिए कंघी रगड़ने, कांच के गिलास टकराने और खाली बोतलों का इस्तेमाल करने जैसे अनोखे प्रयोग आज भी लोगों को हैरान करते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे समय से आगे के संगीतकार थे। उन्होंने अपने संगीत में वे प्रयोग कर दिखाए थे, जो आज के संगीतकार कर रहे हैं।

किशोर कुमार, लता मंगेशकर और अपनी पत्नी आशा भोंसले के साथ मिलकर उन्होंने तीसरी मंजिल, हरे रामा हरे कृष्णा, शोले और यादों की बारात जैसी फिल्मों में यादगार संगीत दिए। 'चुरा लिया है तुमने' से लेकर 'दम मारो दम' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसे उनके नगमे आज भी हर पीढ़ी की जुबां पर रहते हैं। भले ही साल 1994 में वे इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनका संगीत आज भी हर दिल पर राज कर रहा है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1693: लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका लेडीज मरकरी का प्रकाशन शुरू हुआ।1940: सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया।1957: ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।1967: लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।1967: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।1991: युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।2002: जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।2005: ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।2006ः गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।2007ः जेम्स गॉर्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। 2008: माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।2015: भारतीय फिल्मकार सत्यजीत रे (सत्यजित राय) की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।

जन्म

1919: मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर।1939: हिन्दी फिल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन।1950: हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध भारतीय गायक नितिन मुकेश।1964: भारतीय धावक पीटी उषा। 1983: दक्षिण अफ्रीकी के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेल स्टेन।

निधन

1839: सिख साम्राज्य के संस्थापक और 'शेर-ए-पंजाब' के नाम से प्रसिद्ध महाराजा रणजीत सिंह।2008: भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ। उनके ही नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

महत्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव

अंतरराष्ट्रीय अनानास दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह