स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ की समीक्षा बैठक

 


नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने गुरुवार को राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं एवं योजनाओं पर समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई प्रगति बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने और टीबी मुक्त भारत तथा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) सहित प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों पर प्रगति में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन( पीएम-अभिम) के तहत स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना, चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा क्षमता का विस्तार करने पर जोर दिया। इसके साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन(एबीडीएम) और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) योजनाओं में चल रही प्रगति की भी समीक्षा की। यह दोनों योजनाएं देश में डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों को उन्नत बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा अनुपालन सुनिश्चित करती है। राज्यों को इन सभी योजनाओं में तेजी से प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी