Happy Independence Day 2026 Wishes in Hindi: तिरंगा है मेरी शान… देशभक्ति वाले मैसेज, कोट्स और शायरी, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

15 अगस्त भारत की आजादी का दिन है. भारत को आजाद हुए 80 साल होने जा रहे हैं और हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि अंग्रेजों से देश को ये आजादी कैसे मिली? शहीदों ने अपना खून बहाकर हमें आजाद भारत की हवा में सांस लेने का मौका दिया. उनके बलिदान का क्या महत्व है, हम भारतीय को ये पता होना चाहिए. देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए भारतीय कई तरीके अपनाते हैं. इसमें 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. पर कुछ अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं.

आज का भारत डिजिटल हो गया है और 15 अगस्त पर आजादी की मुबारकबाद फोन से देने की बात ही अलग है. विशेज, कोट्स और शायरी भरे मैसेज या इमेज भेजना अब ट्रेंड है. ये रहे स्वंतत्रता दिवस के बेस्ट शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी…

स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
आजादी का जश्न देशवासियों में एक अलग ही जोश भर देता है. इस मौके पर अपनों को शुभकामनाएं या अलग अंदाज में आजादी की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो उन्हें भेजें ये तस्वीरें, कोट्स और शायरी…

ओ देश मेरे…तिरंगा यूं ही आसमान में लहराता रहे। भारत हर दिन तरक्की की नई ऊंचाइयां छूता रहे।। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!!

शहीदों की कुर्बानी को अपने दिल से सलाम करते हैं हम, उनके सपनों के भारत को बनाना ही हमारा सबसे बड़ा काम। जय हिंद, जय भारत!

भारत की मिट्टी की खुशबू और तिरंगे की शान। यही है मेरे देश की सबसे प्यारी और बड़ी पहचान।। आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!!

अपने देश के लिए जीना भी गर्व है और इसके लिए कुछ कर गुजरना भी गर्व है।। आपको और आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!!

भारत के लिए वीरों ने अपना जीवन दे दिया, उसके तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रहे। जय हिंद, जय भारत!