बांग्ला अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती पर जारी होगा 100 रुपये का सिक्का
नई दिल्ली, 08 सितंबर (हि.स.)। केंद्र सरकार बांग्ला सिनेमा के महान अभिनेता 'महाननायक' उत्तम कुमार की जन्मशती पर 100 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी।
वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना जारी की है। डीईए की अधिसूचना के अनुसार 100 रुपये का ये स्मारक सिक्का 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी से बना होगा और इसका व्यास 44 मिलीमीटर होगा।
बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर, 1926 को हुआ था। उनका वास्तविक नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है। इसके साथ ही बांग्ला फिल्म उद्योग में उन्हें ‘महानायक’ के रूप में याद किया जाता है। कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 24 जुलाई, 1980 को 53 वर्ष की उम्रमें उनका निधन हो गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर