Ghar Me Phenyl Kaise Banaye: घर में फ्री में फिनायल बनाने की मिल गई है तरकीब, केवल 10 मिनट की मेहनत से फर्श लगेगी चकाचक चमकने

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी हो जाती है, क्‍योंकि यही मौसम होता है जब घर के कोने-कोने में कीट-पतंगे अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि आप घर की फर्श को साफ रखें। बाजार में आपको फ्लोर क्‍लीनिंग के लिए बहुत सारे साधान और विकल्‍प मिल जाएंगे, मगर फिनायल से अच्‍छा और कुछ नहीं हो सकता है। हालांकि, आजकल बाजार में फिनायल के नाम पर बहुत सारे ब्रांड तरह-तरह के उत्‍पाद निकाल रहे हैं। यह कितने शक्तिशाली होते हैं, इन पर आपको दो बार विचार करना पड़ सकता है, मगर आज हम आपको एक ऐसे पावरफुल होममेड फिनायल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फर्श पर लगाते ही आपके घर में कीट और पतंगों से जेड-प्‍लस सुरक्षा का कवच तैयार हो जाएगा।अच्‍छी बात यह है कि आप घर पर ही इस फ‍िनायल को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सारी सामग्री घर की ही रसोई में मिल जाएगी। इस बनाना ज्‍यादा मुश्किल भी नहीं है। तो चलिए हम इस होममेड फिनायल को बनाने का तरीका आपको बताते हैं।

फिनायल बनाने की सामग्री

1 बड़ा चम्मच सफेद नमक
1 बड़े बर्तन में पानी
3 बड़े चम्‍मच डिश वॉशर
15 से 20 कपूर की गोलियां
1 बड़ा चम्‍मच फिटकरी का पाउडर
2-3 मुट्ठी नीम की पत्‍ती

फिनायल बनाने की विधि

एक बड़े बर्तन में नीम की पत्तियों को कम से कम 15 से 20 मिनट तक उबालें। जब पानी आपको हरा-हरा नजर आने लग जाए, तब आप उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब उसे छान लें और पानी को अलग रख लें।
इसके बाद आप एक कांच की बोतल लें। इसमें 1 बड़ा चम्‍मच सफेद नमक डालें। आप साधारण नमक या सेंधा नमक कोई भी ले सकती हैं।
अब आप इसमें फिटकरी को पीसकर और उसका बहुत ही बारीक पाउडर बनाकर बोतल में डालें। इसके साथ ही साथ कपूर की गोलियों का भी बारीक पाउडर बना लें और बोतल में उसे डाल दें।
अब इस मिश्रण में 3 बड़े चम्‍मच लिक्‍विड डिश वॉशर डालें और फिर आप इस मिश्रण के साथ नीम वाले पानी को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
आपको होममेड फिनायल तैयार है। अब आप रोज इस मिश्रण से पूरे घरभर में पोछा लगा सकती हैं।

होममेड फिनायल के फायदे

यह फिनायल प्राकृतिक तत्वों से बना होता है, इसलिए इसमें हानिकारक केमिकल्स नहीं होते। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो कीटाणुओं को दूर रखने में मदद करते हैं। कपूर की खुशबू वातावरण को ताजगी देती है और कीड़ों को भगाने में सहायक होती है। फिटकरी सफाई को और प्रभावी बनाती है तथा बदबू को कम करती है।

यह फिनायल बजट-फ्रेंडली है और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित विकल्प माना जा सकता है। नियमित उपयोग से फर्श साफ, चमकदार और कीट-मुक्त बनी रहती है।