लोकसभा में 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक-2026' पेश

 


नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स)। केंदीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को लोकसभा में 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक-2026' पेश किया। यह विधेयक 'विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम-2010' में और संशोधन करने के लिए है।

केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए सदन को बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम-2010 में संशोधन करना है। राय ने कहा कि यह विधेयक विदेशी अंशदान के उपयोग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा। हालांकि, कांग्रेस के मनीष तिवारी और तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने विधेयक का विरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर