जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Feb 22, 2026, 12:54 IST
जम्मू, 22 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सेना के जवानों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद चटरू जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बलों को घिरे हुए क्षेत्र में भेज दिया गया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह