चुनाव 26ः तमिलनाडु में 84.29 फीसदी मतदान
चेन्नई, 23 अप्रैल (हि.स.)। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर गुरूवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हो गया। यहां शाम 6 बजे तक कुल 84.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जो पिछले 2021 चुनाव की तुलना में ज्यादा है, क्योंकि इस बार लगभग 20 लाख अधिक वोट पड़े हैं।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 82.24 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था और शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक यह बढ़कर 84.29 प्रतिशत हो गया। यह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। यहां कुल 4.82 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कहां कितनी वोटिंग-
- सबसे ज्यादा मतदान: करूर - 91.78 %
- सबसे कम मतदान: कन्याकुमारी- 75.46%
अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत:
* नमक्कल – 89.39%
* तिरुनेलवली – 77.44%
* तेनकासी – 81.48%
* तूथुकुडी – 79.75%
* रामनाथपुरम – 76.18%
* वेल्लोर – 87.63%
* तिरुपथुर – 87.57%
* विलुप्पुरम – 87.67%
* कल्लाकुरिची – 86.89%
* सेलम – 90.19%
* एरोड – 89.77%
* तिरुप्पुर – 88.22%
* नीलगिरीस – 78.43%
* कोयंबटूर – 84.40%
* डिंडिगुल – 88.29%
बड़े शहरों में मतदान
* चेन्नई – 83.03%
* तिरुचिरापल्ली – 85.04%
* मदुरै – 80.20%
* तिरुवरुर – 82.86%
उल्लेखनीय है कि वोटों की गिनती चार मई को होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV