असम के काजीरंगा में 4 करोड़ मूल्य के 80 हजार याबा टैबलेट जब्त

 


काजीरंगा, 26 फरवरी (हि.स.)। असम के काजीरंगा के बागरी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि यह बरामदगी एक ट्रक से की गई, जिसे नियमित जांच के दौरान रोका गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक से 80 हजार याबा टैबलेट बरामद की गईं। बताया गया है कि इन टैबलेटों को मणिपुर से ग्वालपाड़ा ले जाया जा रहा था।

मामले में ट्रक चालक के साथ रफीकुल इस्लाम नामक एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश