बार-बार सड़ जाता है प्याज? लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में फल-सब्जियों का बहुत ध्यान रखना होता है। अगर सही से केयर न की जाए, तो वे जल्दी सड़ने लगते हैं। खासकर बात करें प्याज की, तो इसके सड़ने के बाद आने वाली बदबू पूरे घर के माहौल को खराब कर देती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप प्याज को सड़ने से बचा सकती हैं साथ ही इन्हें सही तरीके से स्टोर भी कर सकती हैं।अगर आपके किचन से भी लगातार प्याज की बदबू आती है, तो इस बदबू से राहत पाने के लिए और प्याज को ताजा रखने के लिए निचे दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें।

प्लास्टिक बैग में रखने की न करें गलती
बरसात और उमस के इस मौसम में अगर आपके घर में रखे प्याज भी नरम पड़ने लगे हैं और इनमें से अजीब सी सड़ने वाली बदबू आ रही है, तो सबसे पहले आप इन्हें किसी प्लास्टिक बैग या टाइट पॉलिथीन में बांधकर रखने के बजाय जालीदार टोकरी या किसी खुले बक्से में रखें। लंबे समय तक अगर प्याज को बांधकर रखा जाएं, तो इससे उनके जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं।
खुली और हवादार जगह पर रखें
कुछ महिलाएं प्याज को ऐसी जगह पर रख देती हैं, जहां न तो धूप आती है और न ही ठीक से हवा लग पाती है। ऐसे में बंद जगह पर नमी के कारण प्याज खराब हो सकते हैं और इनसे बदबू भी आ सकती हैं। इससे बचने के लिए आप इन प्याज को हमेशा किसी खुली और हवादार जगह पर ही स्टोर करके रखें।
आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें
कई बार महिलाएं आलू और प्याज को एक ही बास्केट में एक साथ रख देती हैं, जिसकी वजह से दोनों में नमी बढ़ती है और वे जल्दी खराब होने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इससे बचे। हमेशा आलू और प्याज को अलग-अलग करके रखें।
खराब प्याज को तुरंत हटाएं
यही नहीं, जब भी आपको लगे कि बहुत सारे प्याज के ढेर में कुछ प्याज खराब या गीले हो गए हैं, तो आप उन्हें तुरंत निकालकर फेंक दें। इन्हें समय पर नहीं हटाया गया, तो खराब प्याज की वजह से दूसरे अच्छे प्याज भी सड़ सकते हैं।
अगर आप ऊपर दिए गए इन सभी टिप्स को फॉलो करती हैं, तो इससे आप लंबे समय तक प्याज को सुरक्षित स्टोर कर सकती हैं और उन्हें सड़ने व बदबूदार होने से बचा सकती हैं।