सत्य निकेतन के पास इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली, 06 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रविवार को बारिश के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में एक इमारत गिर गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रहा है। दमकम विभाग को इसकी सूचना दोपहर करीब 1.30 बजे मिली। पुलिस व बचावकर्मी इमारत के मलबे को हटने और राहत एवं बचाव कार्य जुटे गए है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने एक्स पोस्ट करते करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में डीयू के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने डीयू प्रशासन और सरकार तुरंत युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य चलाएं, हर छात्र और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालें और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें। छात्रों की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव