DIY Toran: दि‍वाली के लिए घर पर फ्री में बनाएं तोरण, पुरानी साड़ी और दुपट्टे से हो जाएगा काम

DIY Toran: दि‍वाली के लिए घर पर फ्री में बनाएं तोरण, पुरानी साड़ी और दुपट्टे से हो जाएगा काम

दिवाली का त्‍योहार आने वाला है। ऐसे में घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खरीदते हैं। इनमें दरवाजे पर लगने वाला तोरण भी शामिल है। आमतौर पर लाेग बाजार से ही सुंदर सा तोरण खरीदते हैं, लेक‍िन अगर आप इस बार दिवाली पर कुछ नया करना चाहती हैं और सजावट का बजट भी नहीं बढ़ाना चाहतीं, तो घर में रखी पुरानी साड़ी और दुपट्टे आपके काम आ सकते हैं।

साड़ी और दुपट्टे के किनारे, गोटा और छोटे-छोटे फूलों वाले पैच से आप सुंदर तोरण बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादातर सामान घर पर ही मिल जाएगा। आज हम आपको घर पर तोरण बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

DIY तोरण बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

अगर आप घर पर द‍िवाली के ल‍िउ ताेरण बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें।

पुरानी साड़ी या दुपट्टा
दो तरह की लेस या गोटा
साड़ी पर लगे छोटे फूलों वाले पैच
मोतियों की छोटी लड़ियां
तोरण का बेस
फैब्रिक ग्लू या ग्लू गन

घर पर साड़ी या दुपट्टे से तोरण कैसे बनाएं?

घर पर खूबसूरत तोरण बनाने के ल‍िए आपको ये स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे। जैसे-

सबसे पहले पुरानी साड़ी या दुपट्टे के किनारों से लेस निकाल लें। गोल्डन रंग का गोटा हो, तो तोरण और भी ज्‍यादा सुंदर लगेगा। इसके बलावा साड़ी पर लगे छोटे फूलों वाले पैच भी अलग कर लें। तोरण की लंबाई के हिसाब से आप 10 से 12 पैच रख सकती हैं।
अब तोरण का बेस लेकर उसके बीच में गोंद लगाएं। अब चौड़ी लेस को अच्छी तरह चिपका दें। इसके बाद किनारों पर दूसरी डिजाइन वाली लेस लगाएं। इसे हाथों से थोड़ा सा दबाकर ही चिपकाएं, ताकि लेस अपनी जगह पर टिक जाए।
अब अलग किए गए पैच को तोरण पर चिपका दें। अगर पैच छोटे-बड़े हैं, तो बीच में बड़े और किनारों पर छोटे पैच लगा सकती हैं। अगर सभी पैच एक जैसे हों, तो उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक लाइन में लगा दें।
अब तोरण को पलटकर उसके निचले किनारे पर थोड़ा-थोड़ा गोंद लगा दें। इसके बाद मोतियों की छोटी लड़ियां इस तरह चिपकाएं कि वे नीचे की तरफ लटके हुए द‍िखाई दें। इससे तोरण और भी सुंदर दिखेगा।
सारी चीजें चिपकाने के बाद गोंद को अच्छी तरह सूखने दें। जब तोरण सूख जाए तो इसे आप दरवाजे पर लगा सकती हैं।