धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आयोजित हो रही नीट यूजी 2026 परीक्षा के जमीनी स्तर पर संचालन का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय का दौरा किया।
मंत्री ने परीक्षा से जुड़े अहम पहलुओं का जायजा लिया। इनमें परीक्षा की व्यवस्था, केंद्रों के साथ समन्वय और पूरे देश में परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्थापित निगरानी प्रणालियां शामिल थीं। अधिकारियों ने उन्हें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को संभालने और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
नीट यूजी 2026 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा लगभग 23 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी