प्रधानमंत्री माेदी और लोकसभा अध्यक्ष ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी की दी शुभकामनाएं

 


नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है। भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लाए तथा हमें एक बेहतर समाज के निर्माण की ओर प्रेरित करे। वे हमें हर व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने और अथक प्रयास करने का संकल्प और शक्ति प्रदान करें।

ओम बिरला ने कहा, आस्था, तपस्या, संयम और भक्ति का यह दिव्य अवसर हमें आत्म-चिंतन, सेवा और सत्कर्मों के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो तथा चातुर्मास की यह अवधि सभी के लिए मंगलमय और कल्याणकारी सिद्ध हो।

सहकारिया एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान विट्ठल और माता रखुमाई सभी के जीवन को खुशियों, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा से भर दें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। यह पवित्र पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण लाए तथा हमें सेवा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भगवान विट्ठल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी