दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके की दादी के निधन की जानकारी नहीं देने वाली भ्रामक दावों का किया खंडन

 

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और दावों को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि हिरासत में मौजूद अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की सूचना पूरी तत्काल दे दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर कई जगहों पर यह दावा किया जा रहा था कि अभिजीत दिपके हिरासत में हैं और इस वजह से उन्हें उनके परिवार में हुए इस दुखद नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।

इन दावों पर स्थिति साफ करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अभिजीत को न केवल समय रहते घटना की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें अंतिम संस्कार के समय के बारे में भी पूरी तरह अवगत कराया गया। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन ने मानवीय आधार पर उन्हें उनके गृहनगर जाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश भी की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी