दिल्ली के उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
तरणजीत सिंह संधू ने एक्स पोस्ट में बताया कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करके उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
संधू ने कहा कि आज राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान की भी सैर की और वसंत ऋतु के फूलों का आनंद ले रहे दिल्लीवासियों से मिलकर अच्छा लगा।
इसके अलावा उपराज्यपाल ने आज दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से लोक निवास में मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और उभरते अपरंपरागत मुद्दों से संबंधित चुनौतियों की समीक्षा की और नवीन दृष्टिकोणों सहित समाधानों पर चर्चा की।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव