दिल्ली में राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बीर भद्र सिंह को दिया राष्ट्रीय नशामुक्ति सम्मान 2026

नई दिल्ली। समाज में नशामुक्ति, युवा जागरूकता और सामाजिक बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक बीर भद्र सिंह को राष्ट्रीय नशामुक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
 

काशियाना फाउंडेशन के समारोह में दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक हुए सम्मानित

नई दिल्ली। समाज में नशामुक्ति, युवा जागरूकता और सामाजिक बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक बीर भद्र सिंह को राष्ट्रीय नशामुक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता ने बीर भद्र सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।

बीर भद्र सिंह वर्ष 2018 से दिवि के माध्यम से बच्चों और समुदाय के बीच शिक्षा एवं सोशल लीडरशिप के जरिए सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व और समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जानी चाहिए।

इसी सोच के साथ दिवि वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर ‘भारत विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें नशामुक्ति और युवाओं की भूमिका को प्रमुख विषय बनाकर इस गंभीर सामाजिक चुनौती पर चर्चा की गई थी।

बीर भद्र सिंह मूल रूप से गहजी, आजमगढ़ के निवासी हैं। शिक्षा और सामाजिक नेतृत्व के माध्यम से बच्चों एवं समुदाय के बीच सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयासों को अब राष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिली है।

सम्मान मिलने पर बीर भद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए खुशी के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, “नशे के खिलाफ लड़ाई में बच्चों और युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। शिक्षा, सामाजिक नेतृत्व और समुदाय की भागीदारी के जरिए ही स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि दिवि वेलफेयर फाउंडेशन नशामुक्ति, शिक्षा और युवा नेतृत्व के अपने प्रयासों को आगे भी जारी रखेगा तथा अधिक से अधिक युवाओं और समुदायों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगा।