बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सी.आर. पाटिल, गीतानगर और पटेलनगर में बांटी सहायता

 


सूरत, 11 जुलाई (हि.स.)। भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सूरत की लिंबायत विधानसभा क्षेत्र के पर्वत गांव स्थित गीतानगर और गोडादरा स्थित पटेलनगर में प्रभावित परिवारों को कैश डोल्स सहायता का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

भारी बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने और पुनर्वास की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा और समन्वय के साथ राहत कार्य किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार प्रत्येक नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। जरूरतमंद परिवारों तक राहत और सहायता समय पर पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय के माध्यम से राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

इस अवसर पर गुजरात सरकार के मंत्री कनुभाई देसाई, मेयर माया मावाणी, सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, विधायक संगीताबेन पाटिल, डिप्टी मेयर सुधाकर चौधरी, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजनभाई पटेल सहित विभिन्न पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सूरत के कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी। इससे अनेक परिवार प्रभावित हुए थे। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से सहायता एवं राहत कार्य किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे