देश में 216 करोड़ 95 लाख से अधिक कोरोनारोधी टीके लगाए गए
Sep 21, 2022, 10:08 IST
नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। देश में अब तक 216 करोड़ 95 लाख से अधिक कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 27 हजार टीके लगाए गए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की कुल 203.29 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 3.64 करोड़ खुराक मौजूद है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी/मुकुंद