केरल विस चुनाव: कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की पहली सूची में 20 विधायकों के भी नाम

 

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ने केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें 20 मौजूदा विधायकों के भी नाम हैं। प्रमुख नामों में सीडब्ल्यूसी सदस्य रमेश चेन्निथला, विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ शामिल हैं।

सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर (16) से टिकट दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन को परवूर (78) से फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओम्मेन को पुतुप्पल्ली (98) से टिकट दिया गया है, वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं। पूर्व सांसद राम्या हरिदास को चिरायिन्कीझु (129, अनुसूचित जाति) से उम्मीदवार बनाया गया है। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को हरिपाद (107) से और के मुरलीधरन को वट्टियोरकावु ( 133) से टिकट दिया गया है।

उम्मीदवारों की सूची:

1. इरिक्कूर विधानसभा सीट से- एडवोकेट सजीव जोसेफ

2. धर्मदम विधानसभा सीट से- अब्दुल रशीद

3. थलास्सेरी विधानसभा सीट से- केपी साजू

4. पेरावूर विधानसभा सीट से- एडवोकेट सनी जोसेफ

5. मणंथवाडी (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से- उषा विजयन

6. सुल्तानबाथेरी (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से- आईसी बालकृष्णन

7. कलपेट्टा विधानसभा सीट से- एडवोकेट टी सिद्दीक

8. नदापुरम विधानसभा सीट से- केएम अभिजिथ

9. क्विलंडी विधानसभा सीट से- एडवोकेट के प्रवीण कुमार

10. बालुस्सेरी (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- वीटी सूरज

11. एलाथुर विधानसभा सीट से- विद्या बालकृष्णन

12. कोझिकोड नॉर्थ विधानसभा सीट से- एडवोकेट के जयंत

13. निलंबूर विधानसभा सीट से- आर्यदान शौकत

14. वांडूर (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- एपी अनिल कुमार

15. थावनूर विधानसभा सीट से- वीएस जॉय

16. पोन्नानी विधानसभा सीट से- नौशाद अली

17. थ्रिथाला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से- वीटी बालराम

18. कोंगाड (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- केए तुलसी

19. मलम्पुझा विधानसभा सीट से- ए सुरेश

20. पलक्कड़ विधानसभा सीट से- रमेश पिशारोडी

21. तारूर (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- केसी सुब्रमणियन

22. चित्तूर विधानसभा सीट से- एडवोकेट सुमेश अचूथन

23. नेम्मारा विधानसभा सीट से- टी थंकप्पन

24. अलाथूर विधानसभा सीट से- केएन फेबिन

25. मनालूर विधानसभा सीट से- टीएन प्रथापन

26. ओल्लूर विधानसभा सीट से- एडवोकेट शाजी जे कोडनकंदाथ

27. त्रिस्सूर विधानसभा सीट से- राजन जे पल्लन

28. नट्टिका (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- एडवोकेट सुनील लालूर

29. कैपमंगलम विधानसभा सीट से- टीएम नज़र

30. पुतुक्कड़ विधानसभा सीट से- केएम बाबू राज

31. चालाकुडी विधानसभा सीट से- सनीश कुमार जोसेफ

32. कोडुंगलूर विधानसभा सीट से- ओजे जनीश

33. अंगमाली विधानसभा सीट से- रोजी एम जॉन

34. अलुवा विधानसभा सीट से- अनवर सदाथ

35. परवूर विधानसभा सीट से- वीडी सतीशन

36. एर्नाकुलम विधानसभा सीट से- टीजे विनोद

37. थ्रिक्काकरा विधानसभा सीट से- उमा थॉमस

38. कुन्नाथुनाड (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- वीपी सजींद्रन

39. मुवट्टुपुझा विधानसभा सीट से- डॉ मैथ्यू कुज़लनादन

40. वैकोम (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- के बिनिमोन

41. कोट्टायम विधानसभा सीट से- थिरुवनंचूर राधाकृष्णन

42. पुतुप्पल्ली विधानसभा सीट से- चांडी ओम्मेन

43. अरूर विधानसभा सीट से- शनिमोल उस्मान

44. चेरथला विधानसभा सीट से- केआर राजेंद्र प्रसाद

45. हरिपाद विधानसभा सीट से- रमेश चेन्निथला

46. मावेलिक्कारा (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- एडवोकेट मुथारा राज

47. करुणागपल्ली विधानसभा सीट से- सीआर महेश

48. कोट्टारक्करा विधानसभा सीट से- एडवोकेट पी ऐशा पॉट्टी

49. पठानापुरम विधानसभा सीट से- ज्योतिकुमार चमक्काला

50. कुंडारा (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- पीसी विष्णुनाथ

51. कोल्लम विधानसभा सीट से- एडवोकेट बिंदु कृष्णा

52. चथन्नूर विधानसभा सीट से- सूरज रवि

53. चिरायिन्कीझु (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से- राम्या हरिदास

54. वट्टियोरकावु विधानसभा सीट से- के मुरलीधरन

55. कोवलम विधानसभा सीट से- एम विन्सेंट

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुई थी, जिसमें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी और अन्य नेता शामिल हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर