पुडुचेरी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने विनायगम को उम्मीदवार बनाया

 


नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुडुचेरी विधानसभा की थट्टांचावडी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ई विनायगम की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार, 9-थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में ई. विनायगम कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए संबंधित इकाइयों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के थट्टनचावडी सीट से इस्तीफा देने के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

इस सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर