अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने निकाला कैंडल मार्च

 






नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर न्याय की मांग की तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित यह मार्च भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्यालय, 5 रायसीना रोड से शुरू होकर जंतर-मंतर तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर यह कैंडल मार्च आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और मामले में न्याय सुनिश्चित होने तक आवाज उठाता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर