कांग्रेस ने सरकार पर विश्व आदिवासी दिवस की उपेक्षा का लगाया आरोप, भूरिया बोले- आदिवासियों को चुनाव में याद करती

 




नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के आदिवासी विभाग के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भाजपा को आदिवासियों की याद केवल चुनाव के समय आती है। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस होने के बावजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित आदिवासी बहुल राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से समुदाय के लिए कोई संदेश नहीं आया।

उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के लिए आदिवासी समुदाय को याद करने की तारीख 9 अगस्त नहीं, बल्कि केवल चुनाव की तारीख है। आदिवासी समुदाय सब कुछ याद रखेगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 09 अगस्त को मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र के विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के साथ मनाया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर