इतिहास के पन्नों में ७ जूनः उपराष्ट्रपति रहे बीडी जत्ती का निधन

 




बसप्पा दानप्पा जत्ती (10 सितंबर 1912- 7 जून 2002) भारत के उपराष्ट्रपति थे। वे 11 फरवरी से 25 जुलाई 1977 तक भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री, नगर पालिका सदस्य से भारत के दूसरे सर्वोच्च पद तक अपने पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर के दौरान पहुंचे। जत्ती का जन्म 10 सितंबर 1912 को कर्नाटक के बागलकोट जिले (पूर्व में बीजापुर जिला) के जामखंडी तालुक के सावलगी में लिंगायत समुदाय के एक उप-संप्रदाय, बानाजिगा परिवार में हुआ था। राजाराम कॉलेज से कला स्नातक की डिग्री और साइक्स लॉ कॉलेज, कोल्हापुर से कानून की डिग्री प्राप्त की । उनका निधन 7 जून 2002 को हुआ।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।

1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।

1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।

1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।

1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।

2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।

2004 - इजराइली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।

2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।

2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।

जन्म

1998 - सुमित अंतिल - भारत के भाला फेंक पैरा एथलीट हैं।

1974 - महेश भूपति - भारत के टेनिस खिलाड़ी।

1914 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक।

1909 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।

निधन

2011 - नटराज रामकृष्ण - नृत्य गुरु थे।

2002 - बीडी जत्ती - भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे।

1954 - एलेन ट्यूरिंग - अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश